दर्द चिकित्सा · चेन्नई में और वीडियो द्वारा · 2007 से

    आपके दर्द को समझकर, आपकी ज़रूरतों के अनुसार इलाज

    हम आपकी बात सुनते हैं, दर्द की जाँच करते हैं और इलाज के विकल्पों, उनकी सीमाओं और संभावित जोखिमों को सरल भाषा में समझाते हैं।

    सोच-समझकर निर्णय। बेहतर देखभाल।

    डॉ. के. रवि कृष्णा

    Dr K. Ravi Krishna

    दर्द चिकित्सा विशेषज्ञ · चिकित्सा टीम के प्रमुख

    WIP-accredited in CIPS and FIPP; American Board certified in Headache Medicine. (यानी दर्द चिकित्सा की अंतरराष्ट्रीय संस्था WIP से CIPS और FIPP परीक्षाओं द्वारा मान्यता, और अमेरिकी बोर्ड से सिरदर्द चिकित्सा में प्रमाणन।) एक समन्वित चिकित्सा टीम हर मरीज़ की देखभाल में सहयोग करती है।

    दर्द सबसे ज़्यादा कहाँ है?

    पहले हम ध्यान से जाँच करते हैं; फिर आपके लिए उपयुक्त योजना बनाते हैं। जाँच के नतीजों के आधार पर दवाइयाँ, पुनर्वास (रिहैबिलिटेशन) या ज़रूरत हो तो एक्स-रे/अल्ट्रासाउंड की मदद से दिए जाने वाले इंजेक्शन या नस के दर्द को कम करने वाली छोटी प्रक्रियाओं पर विचार किया जाता है। हर विकल्प के फ़ायदे, सीमाएँ और जोखिम पहले समझाए जाते हैं।

    कमरडिस्क की समस्या, साइटिका (कमर से पैर तक जाने वाला नस का दर्द), रीढ़ के जोड़ों का दर्दजानकारी पढ़ें →गर्दनगर्दन की डिस्क की समस्या, हाथ तक फैलने वाला नस का दर्दजानकारी पढ़ें →सिर और चेहरामाइग्रेन, ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया (चेहरे की नस में बिजली के झटके जैसा दर्द)जानकारी पढ़ें →कंधाफ्रोज़न शोल्डर (कंधे का जकड़ जाना), जोड़ों का घिसनाजानकारी पढ़ें →कूल्हाकूल्हे के जोड़ का घिसना, कमर से फैलने वाला दर्दजानकारी पढ़ें →घुटनाघुटने का घिसना, ऑपरेशन के बाद बना रहने वाला दर्दजानकारी पढ़ें →नस का दर्दमधुमेह से नस का दर्द, दाद (शिंगल्स) के बाद का दर्दजानकारी पढ़ें →पूरे शरीर में दर्दफाइब्रोमायल्जिया (पूरे शरीर की मांसपेशियों में लगातार दर्द और थकान), लंबे समय से फैला हुआ दर्दजानकारी पढ़ें →

    पहली मुलाक़ात में क्या होता है?

    1. 01

      समय का अनुरोध करें

      फ़ोन या WhatsApp करें। हमारी टीम आपसे बात करने के बाद ही अपॉइंटमेंट पक्का करती है। स्कैन, रिपोर्ट और चल रही दवाइयों की सूची तैयार रखें।

    2. 02

      डॉक्टर से मिलें

      आपके दर्द का इतिहास, जाँच और रिपोर्ट बिना जल्दबाज़ी के देखी जाती हैं।

    3. 03

      योजना

      दर्द का संभावित कारण और आपके विकल्प सरल भाषा में समझाए जाते हैं। निर्णय आपका होता है।

    4. 04

      इलाज और आगे की देखभाल

      इलाज शुरू होने के बाद प्रगति देखकर ज़रूरत के अनुसार योजना बदलने के लिए हम फिर मिलते हैं।

    स्थान, शुल्क, अपॉइंटमेंट

    चलने-फिरने में मदद चाहिए हो या दूसरे विभागों का सहयोग ज़रूरी हो, तो अस्पताल स्थान सुविधाजनक हो सकते हैं। दर्द की जाँच और फ़ॉलो-अप के लिए क्लिनिक स्थान चुने जा सकते हैं।

    क्लिनिक स्थान

    OMR – Perungudi · T. Nagar · Nungambakkam

    अस्पतालों में हमारी सेवाएँ

    Apollo Hospitals – Greams Road · AINU – Nungambakkam · Sooriya Hospital – Mahalingapuram

    शुल्क

    परामर्श शुल्क Rs 1000। कुछ अस्पताल स्थानों पर अतिरिक्त सुविधा शुल्क हो सकता है; आपके चुने हुए स्थान का शुल्क अनुरोध के समय दिखाया जाता है।

    फ़ोन पर मदद

    अपॉइंटमेंट के लिए फ़ोन या WhatsApp करें। वेबसाइट की जानकारी हिन्दी में उपलब्ध है। फ़िलहाल पुष्टि की गई परामर्श भाषाएँ अंग्रेज़ी, तमिल और कन्नड़ हैं; अन्य भाषाओं में हम यथासंभव मदद करते हैं।

    रिसेप्शन: सोमवार–शनिवार, सुबह 8 से रात 9 बजे तक

    Trident Pain Clinics आपातकालीन सेवा नहीं है। अचानक तेज़ दर्द, नई कमज़ोरी या सुन्नपन, पेशाब या शौच पर नियंत्रण खोना, या सीने में दर्द हो तो तुरंत नज़दीकी अस्पताल के आपातकालीन विभाग में जाएँ।